12 मार्च 2021 - 17:09
ईरानी नौसेना स्मार्ट मीज़ाइलों सहित सैन्य उपकरणों से लैस, विशेषज्ञों की अथक कोशिशों की करती नुमाइश

ईरानी नौसेना के कमांडर एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने देश की नौसेना के, मीज़ाइलों सहित आधुनिक हथियारों से लैस होने की सूचना दी है।

एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने उत्तरी ईरान के माज़न्दरान प्रांत के नौशहर में इमाम ख़ुमैनी नेवल यूनिवर्सिटी के दौरे पर, इस फ़ोर्स के लिए देश के भीतर डेस्ट्रॉयर बनाए जाने का ज़िक्र करते हुए कहाः ईरानी नौसेना स्मार्ट मीज़ाइलों सहित सैन्य उपकरणों से लैस होकर विशेषज्ञों की अथक कोशिशों की नुमाइश कर रही है।

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के कमांडर ने देश की नौसेना की जियोपॉलिटिक स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहाः “ईरान दुनिया में ऊर्जा के रणनैतिक केन्द्र में स्थित ऐसा अकेला देश है जो क्षेत्र में सबसे लंबे तट और ट्रान्ज़िट की सबसे ज़्यादा सुविधाओं से संपन्न है।”